ये पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाने से रातो-रात चमक जाएगी आपकी किस्मत जाने यदि आप घर में स्थित किसी भी वस्तु जो वास्तु के सही नियमों के अनुसार रखती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ऐसे ही कुछ पौधों को घर के लिए शुभ माना जाता है और उन्हें सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।
यदि आप पेड़-पौधों को सही जगह पर लगाती हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है और धन के योग बनते हैं। वहीं किसी भी गलत दिशा में लगाए गए पेड़ पौधे आपके घर में आने वाली समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं।
ये पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाने से रातो-रात चमक जाएगी आपकी किस्मत जाने
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ज्यादा महत्व होता है। वैसे मुख्य रूप से 4 दिशाएं होती हैं, लेकिन कुल दस दिशाओं का जिक्र ज्योतिष और विज्ञान में किया जाता है। इन्हीं में से एक दिशा है दक्षिण दिशा। ऐसे मान्यता है कि इस दिशा में कुछ विशेष चीजें ही रखनी चाहिए और वास्तु के नियमों का मुख्य रूप से पालन करना चाहिए।
दरअसल इस दिशा में पितरों का वास होता है और यह यम की दिशा मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में कुछ पौधों को रखती हैं तो ये आपके घर में सदैव खुशहाली बनाए रखते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको इस दिशा में किन पौधों को लगाना चाहिए जिससे से धन को आकर्षित करें।
Plant a money plant in the south direction of the house
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना ठीक होता है। यदि आप इसे दक्षिण पूर्व दिशा में लगाती हैं तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। इस दिशा को घर का अग्नि कोण माना जाता है और इस स्थान पर लगा हुआ मनी प्लांट हमेशा धन के ज्यादा योग बनाता है।
इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से भगवान गणपति को प्रसन्न करने में मदद मिलती है और इस दिशा में ही मनी प्लांट लगाने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और आर्थिक लाभ होता है। इसके विपरीत मनी प्लांट को कभी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
Plant jasmine plant in the south direction of the house
वास्तु शास्त्र के अनुसार चमेली का पौधा अपनी खुशबू की वजह से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। यदि आप इसे सही दिशा में लगाती हैं तो इससे पति-पत्नी के रिश्तों में आने वाली दूरी कम की जा सकती है।
यह दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लाने का काम करता है। वहीं यदि आप इस पौधे को घर की दक्षिण दिशा में लगाती हैं तो ये ज्यादा शुभ फल देता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसे आप घर के भीतर दक्षिण दिशा में किसी भी दरवाजे या खिड़की के पास रख सकती हैं।
Plant Neem plant in the south direction of the house
ज्योतिष के अनुसार नीम के पौधे को हमेशा मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है और इस पौधे को घर में लगाने से मंगल के शुभ प्रभाव होते हैं। यदि आप इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाती हैं तो ये धन को आकर्षित करता है और आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
ग्रहों की शांति के लिए आपको नीम का पेड़ हमेशा घर की इसी दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में लगा हुआ पेड़ धन के योग बनांता है। नीम के पौधे को ज्योतिष में शनि से जोड़ा होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से शनि दोषों को भी कम किया जा सकता है।
Plant aloe vera plant in the south direction of the house
वास्तु शास्त्र के अनुसार एलोवेरा के पौधे का संबंध किसी भी व्यक्ति के करियर और नौकरी से होता है। यदि आप इसे घर की सही दिशा में लगाती हैं तो ये आपके लिए करियर में सफलता के साथ धन के अच्छे योग बनाने में मदद करता है।
इस पौधे की लगाने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है और पैसा दिन दूना रात चौगुना बढ़ सकता है। इस पौधे को हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़े:–Maruti की इस कार ने सबको लगाया ठिकाने इतना शानदार लुक की फेल है Swift भी