- Advertisement -
Desh- DuniyaMP Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति बदली रणनीति इन...

MP Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति बदली रणनीति इन 3 नेताओं पर खास भरोसा सत्ता में वापसी के लिए

MP Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति बदली रणनीति इन 3 नेताओं पर खास भरोसा सत्ता में वापसी के लिए. मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। एमपी में पहले कांग्रेस में न केवल केंद्रीय नेतृत्व का दखल बढ़ रहा है बल्कि पकड़ भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। विभिन्न समितियां में नए सदस्यों की एंट्री इसका एहसास भी करा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने चुनाव अभियान समिति और स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया तो ऐसा लगा जैसे कई नेताओं को इससे बाहर रखा गया है। कुछ खास लोगों का वजन ज्यादा रहने वाला है।

MP Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति बदली रणनीति इन 3 नेताओं पर खास भरोसा सत्ता में वापसी के लिए

इसकी वजह भी थी क्योंकि इन समितियां में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और उमंग सिंगार जैसों को स्थान नहीं मिला था। वक्त गुजारने के साथ स्थितियां बदली और समितियों में नए सदस्यों का प्रवेश बढ़ने लगा।

इन तीन नेताओं पर पूरा भरोसा

पहले स्क्रीनिंग कमेटी में तीन लोगों को स्थान दिया गया। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम आया तो वहीं अब चुनाव अभियान समिति में सह अध्यक्ष के तौर पर जीतू पटवारी की नियुक्ति हुई है।

इतना ही नहीं इससे पहले राज्य में शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा में भी इन नेताओं का कद बढ़ा है और जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, कांग्रेस हाईकमान काम के बंटवारे को बड़ी सूझबूझ से कर रही है। एक तरफ जहां रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रदेश प्रभारी बनाकर भेजा गया है तो वहीं स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख भंवर जितेंद्र सिंह को बनाया गया है।

जीतू पटवारी का कद बढ़ा

कुल मिलाकर संगठन चलाने का पूरा काम सुरजेवाला के सुपुर्द किया जा रहा है तो वहीं चुनाव प्रबंधन का सारा दारोमदार कमलनाथ के कंधों पर रहने वाला है। स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख भंवर जितेंद्र सिंह भी टिकट बंटवारे पर अहम रोल निभाएंगे। इसके साथ ही दूसरी पंक्ति के नेताओं को भी जिम्मेदारी और जवाबदारी सौंपी जा रही है।

यह भी पढ़े: New Business Idea 2023: हर महीने होगी 10 लाख की कमाई इस मिट्टी में करे खेती मौसम के भरोसे नहीं होगा रहना

यह भी पढ़े: Nissan Juke SUV 2023 कम बजट में SUV सेगमेंट पर राज करने आ गई नई जूक

Exclusive content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -