- Advertisement -
Farming NewsGladiolus Farming 2023: ग्लैडियोलस के फूलो की खेती देगी आपको अपार धन...

Gladiolus Farming 2023: ग्लैडियोलस के फूलो की खेती देगी आपको अपार धन ऐसे करे फार्मिंग जाने

Gladiolus Farming 2023: ग्लैडियोलस के फूलो की खेती देगी आपको अपार धन ऐसे करे फार्मिंग जाने। ग्लेडियोलस की खेती नगदी फसल के रूप में जानी जाती है | यह अत्यधिक पसंद किया जाने वाला कट फ्लावर है | ग्लेडियोलस के पौधे दो से आठ फ़ीट तक लम्बे होते है | यह धब्बे रहित, सफ़ेद गुलाबी से लेकर गहरे लाल रंगो में पाए जाते है | ग्लेडियोलस के फूलो को मुख्य रूप से बगीचों की आंतरिक सजावट तथा गुलदस्तों को बनाने में होता है | इसके फूलो की उत्पत्ति का स्थान अफ्रीका है तथा भारत में इसकी खेती को अंग्रेजो द्वारा 16-17 शताब्दी में किया गया | इसके पौधों पर फूल इसकी डंडियों में लगते है |

Gladiolus Farming 2023: ग्लैडियोलस के फूलो की खेती देगी आपको अपार धन ऐसे करे फार्मिंग जाने

Gladiolus Farming 2023

इसके फूल दिखने में सितारों की तरह होते है | यह फूल अधिक समय तक नहीं ख़राब होते है, इन्हे एक सप्ताह तक रखा जा सकता है | जिस कारण इन फूलो की अधिक मांग होने लगी है | यदि आप भी ग्लेडियोलस की खेती करना चाहते है तो पोस्ट में आपको ग्लैडियोलस की खेती कैसे होती है

Gladiolus Cultivation

ग्लेडियोलस की खेती को भारत के सभी प्रदेशो में किया जा सकता है | इसकी खेती में बलुई दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है | इसकी खेती को छायादार जगहों पर नहीं करना चाहिए क्योकि छायादार जगह पर इसके फूलो के ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है जिसके चलते इसके पौधे अच्छे से विकास नहीं कर पाते है | इसकी फसल के लिए सुहाने मौसम को सबसे उपयुक्त माना जाता है | यहाँ पर आपको ग्लेडियोलस की खेती कैसे करे इसके बारे में बताया जा रहा है |

Suitable soil climate and temperature for gladiolus cultivation

इसकी खेती में अच्छी जल निकासी वाली जगहों की आवश्यकता होती है | ग्लेडियोलस की अच्छी पैदावार के लिए बलुई दोमट मिट्टी को सबसे अच्छा माना जाता है | इसमें भूमि का P.H. मान 5.5 से 6.5 के मध्य होना चाहिए |

ग्लेडियोलस की खेती में उपयुक्त जलवायु के लिए समशीतोष्ण जलवायु को सबसे अच्छा माना जाता है | इसकी खेती को सर्दियों और गर्मियों दोनों ही मौसम में आसानी से किया जा सकता है, किन्तु सर्दियों में गिरने वाली ओस जिससे फूलो पर पानी जमा हो जाता है इससे फूलो के ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है | जब फूल खिलने लगे उस दौरान बारिश का होना इनके लिए हानिकारक होता है,क्योकि इससे फूल ख़राब हो जाते है | ग्लेडियोलस के पौधों को अच्छे से विकास करने के लिए सूर्य की सीधी धूप की आवश्यकता होती है |

ग्लेडियोलस के पौधों को अच्छे से वृद्धि करने के लिए सही तापमान की जरूरत होती है | इसके पौधों को शुरुआत में अंकुरित होने के लिए सामान्य तापमान की आवश्यकता होती है | इसके बाद पौधों को विकसित होने के लिए अधिकतम 25 तथा न्यूनतम 16 डिग्री का तापमान इनके लिए उपयुक्त होता है | ग्लेडियोलस के फूल अधिकतम 40 डिग्री तापमान को सहन कर सकते है|

यह भी पढ़े :-Chili cheese Garlic Paratha:इस बार सुबह के नास्ते में करे कुछ अलग तो हो जाये कुछ Special बनाये चिली चीज़ गार्लिक पराठा यहाँ जाने रेसिपी

Gladiolus Varieties

इस फूल की भी वर्तमान समय में 260 से अधिक प्रजातियां मौजूद है | जिन्हे उनकी डंडियों की लम्बाई और फूलो के रंगो के आधार पर तैयार किया गया है |

संस्कार किस्म के पौधे

पौधे की इस किस्म में डाली डेढ़ फ़ीट तक लम्बी होती है | इसके प्रत्येक पौधे में लगभग 80 से 90 गांठे तैयार होती है | इसमें 15 से 17 छोटे आकार के फूल पाए जाते है | यह सफ़ेद रंग के होते है तथा बीज रोपाई के 120 दिन के उपरांत फूल देने लगते है |

अमेरिकन ब्यूटी किस्म के पौधे

इस किस्म के पौधे रोपाई के तीन महीने बाद पैदावार देने लगते है | इसकी एक डंडी में 10 से 12 फूल पाए जाते है, यह फूल लाल रंग के होते है | इसकी डालिया तीन फ़ीट लम्बी होती है |

सफेद समृद्धि किस्म के पौधे

पौधे की इस किस्म में सफ़ेद रंग के फूल पाए जाते है | यह बीज रोपाई के तक़रीबन 110 से 120 दिन बाद पैदावार देने के लिए तैयार हो जाते है | इसकी डाली पर लगभग 17 फूल पाए जाते है तथा प्रत्येक डाली की लम्बाई ढाई फ़ीट के आसपास होती है |

हर मेजेस्टी किस्म के पौधे

पौधों की इस किस्म में पौधों की डंडियों की लम्बाई ढाई फ़ीट के आसपास होती है तथा एक डाली में 15 से 17 फूल निकलते है | इसमें निकलने वाले फूल बैंगनी रंग के होते है | इसके पौधे बीज रोपण के 100 से 115 दिन के अंतराल में पैदावार देना आरम्भ कर देते है |

सिल्विया किस्म के पौधे

इस किस्म के पौधों में एक डंडी में 12 से 15 फूल पाए जाते है | इसमें फूल सुनहरे पीले रंग के होते है | इस एक पौधे में 15 गांठे पायी जाती है तथा गांठो पर बनने वाले फूल गुच्छे में पाए जाते है | इसके पौधे रोपाई के लगभग 110 दिन बाद पैदावार देने के लिए तैयार हो जाते है |

इसके अतिरिक्त भी कई तरह की किस्मे पायी जाती है जिन्हे अलग – अलग समय पर अलग – अलग पैदावार के लिए लगाया जाता है | इन किस्मो में पंजाब पिंक,गोल्डन मेलोडी,पंजाब फ्लेम,रोज सुप्रीम ग्लेडियोलस,पिंक फ्रेंडशिप जैसी किस्मे पायी जाती है|

यह भी पढ़े :-इस खास फसल की खेती से बंजर भूमि से भी हो सकती है लाखों की कमाई जानिए

Exclusive content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -